फरीदकोट जिला पुलिस ने पांच अलग-अलग मामलों में 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों से कुल 304 नशीली गोलियां और 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
.
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने दाना मंडी से दशमेश नगर के रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ सन्नी सहोता को 150 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।
नशीली गोलियों के साथ पकड़ा थाना सिटी पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में वीरेवाला रोड से डोगर बस्ती के राहुल और माहीखाना के रहने वाले सुखप्रीत सिंह को 70 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा। थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने गांव पक्का के मंगल सिंह को 82 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।
थाना सादिक पुलिस ने गिन्दर सिंह को भी नशीली गोलियों सहित पकड़ा। गोलेवाला पुलिस चौकी ने चेकिंग के दौरान गांव अराईयांवाला कलां से विष्णु सिंह उर्फ दीपू के पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की।

जानकारी देते डीएसपी त्रिलोचन सिंह।
पहले से मामले दर्ज
डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों के खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी समेत अन्य गंभीर धाराओं के कुल 9 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इन सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
नशा तस्करी के कुल 248 मामले दर्ज किए डीएसपी ने बताया कि पिछले 7 महीनों के दौरान जिला पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। इस अवधि में पुलिस ने नशा तस्करी के कुल 248 मामले दर्ज किए हैं और इन मामलों में 453 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।












