September 05,2026 Fact Recorder
Sports Desk: पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने वाले ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ सीजन-4 का आगाज होने जा रहा है। इस बार करीब 10 लाख खिलाड़ी अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और पंजाब में खेल संस्कृति को मजबूत करना है। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलने की उम्मीद है।
खिलाड़ियों और युवाओं से इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है, ताकि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।












