![]()
सोनीपत में साइबर ठगों ने व्यापारी के बेटे को मिस्ड कॉल और व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजकर एक लाख रुपए की ठगी कर ली। व्हाट्सएप पर बेटे के दोस्त की प्रोफाइल फोटो थी और इसमें पिता की किडनी फेल होने की सूचना देकर मदद की गुहार लगाई गई थी। पुलिस ने थाना सिवि
।
सोनीपत मे बड़ी हवेली खारी कुआं निवासी कमलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह 1:40 बजे उनके बेटे के मोबाइल नंबर पर एक नंबर से तीन मिस्ड कॉल आईं। जब उनके बेटे ने व्हाट्सएप खोला तो उस नंबर से कुछ मैसेज मिले। इस पर बेटे के एक दोस्त की प्रोफाइल फोटो और नाम लिखा हुआ था।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने बेटे को विश्वास में लेकर बताया कि उसके पिता बहुत बीमार हैं और किडनी फेल होने के कारण डायलिसिस पर हैं। पैसों की तत्काल जरूरत बताकर शाम तक वापस करने का वादा किया। आरोपी ने कहा कि उसकी मां के खाते से बैंक खुलने पर पैसे मिलेंगे।
व्यापारी परिवार झांसे में आ गया और उसके बेटे ने पंजाब नेशनल बैंक के खाते से जुड़े फोनपे UPI आईडी के माध्यम से दो अलग-अलग QR कोड पर एक लाख रुपए भेज दिए। इसके अलावा, बेटे के कहने पर उसके नरेला निवासी मामा ने भी मनोज कटारिया के QR कोड पर 20,000 रुपए भेज दिए।
कमलदीप ने बताया कि बाद में उनको धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकाउंट में 21 हजार500 रुपए होल्ड कर लिए। पुलिस चौकी पुराना शहर में ASI शिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 318(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।











