![]()
घर में लगी सब्जियों की बाड़ी में अफीम के हरे पौधों का दृश्य।
सिरसा जिला पुलिस ने रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव मतड़ में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को सब्जियों की बाड़ी में अवैध रूप से अफीम की खेती करते हुए पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम ने पूछताछ कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जे
।
पुलिस की छापेमारी दौरान भागा
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा को गश्त के दौरान सूचना मिली। आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ काला अपनी ढाणी में घर के पीछे सब्जियों की आड़ में अफीम के पौधे उगा रहा था। पुलिस टीम ने छापेमारी की, तो आरोपी उन्हें देखकर घर में भाग गया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में सब्जी की बाड़ी की जांच की गई।
कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
वहां से 7 किलो 230 ग्राम वजन के अफीम के हरे पौधे बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।











