Sirsa INLD Organization Expansion Sunaina Chautala Women Cell State Incharge Karna Chautala Youth Cell Became National President Arjun Chautala ISO National President | सुनैना चौटाला बनीं इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी: कर्ण को युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष-संयोजक नियुक्त किए गए – Sirsa News

हरियाणा में इनेलो ने राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी घोषित करने के बाद संगठन का विस्तार भी नवरात्रि के पहले दिन कर दिया है। रविवार को कार्यकारिणी के विस्तार के लिए इनेलो की संसदीय कार्य समिति की बैठक हुई, जिसमें विचार विमर्श के बाद पार्टी के विभिन्न प्

प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने बताया कि सुनैना चौटाला को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी एवं तनुजा कश्यप को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। कर्ण चौटाला को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया।

बैठक में इनेलो के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान चौ. अभय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उप प्रधान आरएस चौधरी, शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और करण चौटाला के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि जितेंद्र सिंह खरब को भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, जयकुमार पंवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, मदन चौधरी को व्यापार प्रकोष्ठ को प्रदेश संयोजक, जाहिद खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया।

कर्ण चौटाला

कर्ण चौटाला

साथ ही बलवान सिंह को कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, फूल सिंह मंजूरा को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, जसवीर सिंह ढिल्लों को कानूनी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, शंकरलाल ओड को टपरीवास प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, राजकुमार डुमरा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, नरेंद्र मोर को खेल प्रकोष्ठ को प्रदेश संयोजक, प्रदीप सिन्हा को पूर्वांचल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया।

साहिल दीप कस्वां, जो आईएसओ के प्रदेश अध्यक्ष बने।

साहिल दीप कस्वां, जो आईएसओ के प्रदेश अध्यक्ष बने।

अर्जुन चौटाला बने आईएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

इसके अलावा रिटायर डीएसपी घीसाराम को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, अरविंद गोस्वामी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वर्गीय नफे सिंह के बेटे जितेंद्र राठी को प्रधान महासचिव एवं अर्जुन चौटाला को इनेलो की छात्र इकाई आइएसओ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया।

अर्जुन चौटाला

अर्जुन चौटाला

हिसार के साहिलदीप को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वहीं हिसार जिले से आईएसओ के जिलाध्यक्ष साहिल दीप कस्वां को बनी जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले भी वह छात्र हित में सक्रिय रहे हैं। साहिलदीप को आईएसओ का प्रदेश अध्यक्ष एवं आर्यन बेनीवाल को चंडीगढ़(यूटी) अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही सुरजीत संधु को राष्ट्रीय महासचिव एवं ओमप्रकाश गोयल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।