Sirsa Firing Youth Railway Bridge Update | सिरसा में फायरिंग, युवक ने भागकर बचाई जान: बाइक सवार युवकों ने तीन फायर किए, ईंटों से भी किया हमला – Sirsa News

सिरसा शहर में रेलवे पुल ऑटो मार्केट के पास फायरिंग के बाद बाइक पर सवार होकर जाते हुए युवक।

हरियाणा के सिरसा शहर में बुधवार शाम को गोलियां चली है। रेलवे पुल नजदीक ऑटो मार्केट के पास दुकान के सामने खड़े एक युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। युवक ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे वह बच गया।

यहीं नहीं हमलावर युवकों ने एक फायर पहले सीधा युवक पर किया और दो फायर भागते समय पीछे से किए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर जानकारी जुटाई जा रही है। अभी युवक के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मौके से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है।

फुटेज में साफ दिख रहा है कि पल्सर बाइक पर तीन लड़के सवार थे। फायरिंग के बाद वहां से फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए गोली चलाई। हालांकि, पुलिस ने गोली के खोल बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पहले मारी ईंट, फिर चलाई गोली आदित्य सोनी ने बताया कि वह पास में पीछे दोस्त की दुकान पर गाड़ी का काम करा रहा था। उस दौरान तीन बंदे आए और उन्होंने मेरे साथ वाले लड़के पर ईंट मारी। जब उसने भी अपने बचाव में उनको ईंट मारी तो उनके पास हथियार था। उन्होंने हथियार निकाला और उस पर एक फायर कर दिया।

वह अपना बचाव करते हुए दौड़ा और वो घूमकर दोबारा आए और दो फायर किए। वह बच गया। उसे गोली नहीं लगी। उसमें दो कंगनपुर गांव के और दूसरा भेगू गांव का था। इन्होंने पहले कोई लड़के उसके पास भेजा था, जिसके साथ उसकी बोलचाल थी। वह उसे कंगनपुर में लेकर गया।

वहां ले जाकर उसे चोट मारी और कहा कि हमारी दुकान पर कुछ लड़के आए थे। उनके साथ इनकी अनबन थी। इस बात पर वह बोले कि आप ही के साथ बैठे थे।