sirsa-dabwali-gangster-vishnu-arrested-heroin-seizure-criminal-record | सिरसा में जमानत पर छूटा गैंगस्टर हेरोइन बेचता काबू: हत्या-लूट के मामलों में आया था बाहर, सूचना पर पुलिस रेड – dabwali News

सिरसा जिले के डबवाली में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव पन्नी वाला मोरी का से एक खतरनाक गैंगस्टर विष्णु को 16 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सदर डबवाली के इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश के अनुसार पुलिस को गुप्त

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस

आरोपी को देखते ही पुलिस टीम ने घेर लिया। तलाशी में उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। इस पर थाना सदर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। विष्णु का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। वह गुरुग्राम के बादशाहपुर थाने में एक व्यक्ति के अपहरण और हत्या के मामले में आजीवन कारावास का दोषी है। फिलहाल वह हाईकोर्ट से जमानत पर था।

आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

इसके अलावा कालांवाली में लूट और बठिंडा में गैंगस्टर के मामले में भी वह आरोपी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस रिमांड के दौरान उससे अन्य अपराधों की जानकारी जुटाई जाएगी।