Sirsa Chairman Councillor Reach Chandigarh Overnight Rainbow Auditorium Panchkula Oath Taking Ceremony CM Nayab Singh | सिरसा के चेयरमैन-पार्षद रातोंरात पहुंचे चंडीगढ़: आज पंचकूला में सीएम दिलाएंगे शपथ, लंबे समय से छोटी सरकार की नहीं हुई हाउस मीटिंग – Sirsa News

चंडीगढ में निजी होटल के बाहर खड़े सिरसा नगर परिषद के पार्षद व अन्य।

सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन और सभी वार्डों के पार्षद सोमवार रातों-रात चंडीगढ़ पहुंच गए। कारण है कि हाल ही में पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव हुए थे। इस चुनाव में विजेता मेयर, चेयरमैन और वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई जानी है। इसके लिए मंगलवार को पंचकूला के इ

सिरसा नगर परिषद चुनाव में किसे कितने वोट मिले।

सिरसा नगर परिषद चुनाव में किसे कितने वोट मिले।

पार्षद बोले- यह गौरव का पल सिरसा नगर परिषद के वार्ड नंबर छह के पार्षद गोपीराम सैनी ने दिए बयान में बताया कि सिरसावासियों का धन्यवाद। जो विश्वास जताया है, उसे पूरा करने का काम करेंगे। ऐसा पहले बार हो रहा है कि सभी मेयर, चेयरमैन व पार्षदों को सीएम शपथ दिला रहे हैं। यह गौरव का पल है। पूरे प्रदेश के निकाय चुनाव के विजेता उम्मीदवार इस समारोह में शपथ लेंगे। ऐसे में कुछ पार्षद अपने निजी वाहन तो कुछ नगर परिषद के सहयोग से चंडीगढ़ पहुंचे। कांग्रेस उम्मीदवार को हरा वीर शांति हुए विजयी गौरतलब है कि सिरसा नगर परिषद के चुनाव इसी 2 मार्च को हुए थे। इसके बाद 12 मार्च को निकाय चुनाव के रिजल्ट घोषित हुए। इस दौरान भाजपा और हलोपा समर्थित प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप ने विजयी हुए। वीर शांति स्वरूप ने कांग्रेस की उम्मीदवार जसविंदर कौर को 12 हजार 379 वोटों से हराया था। इसी के साथ भाजपा ने दूसरी बार निकाय चुनाव में जीत दर्ज की। लंबे समय से रूके थे विकास कार्य सिरसा में लंबे समय से विकास कार्य रूके हुए थे। ऐसे में आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। चाहे वह सड़कों की बात हो या सीवरेज या पेयजल लाइन। यहीं नहीं पूर्व में शहर के विकास कार्यों के लिए बनाए गए एस्टीमेट भी अटक गए थे। अब यह कार्य तेजी से होने के आसार है। यह जानिएं किस पार्टी से किसे मिली जीत नगर परिषद सिरसा में कुल वार्ड – 32 चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप को मिली जीत इनमें से अकेले 20 वार्डों में भाजपा-हलोपा समर्थित उम्मीदवार जीते मात्र 10 वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवार जीते बाकी दो वार्डों में निर्दलीय जीते इस बार इनेलो-जजपा और आप के हाथ निराशा लगी।