सिरसा में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी विक्रांत। फाइल फोटो।
सिरसा जिले की ऐलनाबाद सीआईए पुलिस टीम ने करीब 25 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में 3 दिन बाद संलिप्त 3 और तस्करों को बरनाला रोड एरिया से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों ही आरोपी बठिंडा के रहने वाले हैं। अब पुलिस आरोपितों को कोर्ट में पेश कर पुलि
.
तस्कर अपने गुर्गे के जरिए हरियाणा के सिरसा में भी नशा सप्लाई करना चाहते थे। इससे पहले ही यह पकड़े गए। अब सीआईए ऐलनाबाद पुलिस इन आरोपितों को लेकर पंजाब लेकर गई है।
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रशविन्द्र सिंह धर्मापत्ती बहो सिबिया थाना सदर बठिंडा, हरपाल सिंह निवासी नरुआना थाना सदर बठिंडा व अजायब सिंह निवासी नरुआना सदर बठिंडा के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने पंजाब नंबर की किआ कार में सवार अभिषेक निवासी नाईवाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी सिरसा और प्रदीप निवासी नरुआना जिला बठिंडा को करीब 25 करोड़ रुपए की 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था।

सिरसा के एसपी विक्रांत भूषण
खंगाला जाएगा आपराधिक रिकॉर्ड
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ शहर के सिविल लाइन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है और अभी मामले में जांच चल रही है। जांच के दौरान सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम ने नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार दबिश दी। सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जाएगा।












