Sirsa 2 Arrested Stealing Vehicles News Update | सिरसा में गाड़ियां चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार: दो चुराई बाइक बरामद, चार वारदातों का हुआ खुलासा – rania News

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने जानकारी दी।

सिरसा की सदर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अभोली निवासी मुखराम और रानियां की हैफेड कालोनी निवासी स्वरूप सिंह शामिल हैं। यह कार्रवाई सलारपुर निवासी जसबीर सिंह की शिकायत पर की गई।

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह के अनुसार, पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने रानियां थाना क्षेत्र में तीन और सदर थाना सिरसा क्षेत्र में एक बाइक चोरी की वारदात को कबूला है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो चोरी की बाइक बरामद कर ली हैं।

पुलिस अब दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में बाइक चोरी की अन्य वारदात भी सामने आ सकती हैं।