Hindi English Punjabi

Shubman Gill Fined Rs 12 Lakh as GT Defeats DC in IPL 2025 | Match Highlights’ | शुभमन गिल पर स्लोओवर रेट के लिए12 लाख का जुर्माना: गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया

2

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शुभमन गिल ने अहमदाबाद में टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। - Dainik Bhaskar

शुभमन गिल ने अहमदाबाद में टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था।

गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर स्लोओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। शनिवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डबल हेडर का पहला मैच खेला गया था। IPL के नियम 2.22 के तहत गुजरात टाइटंस का इस सीजन में स्लोओवर रेट का पहला अपराध था। इसलिए कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया।

गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने जोस जोस बटलर के 97 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को गुजरात ने बॉलिंग चुनी। दिल्ली ने 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। गुजरात ने 3 ही विकेट के नुकसान पर 20वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। 97 रन बनाने वाले बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। गुजरात ने सीजन में 5वीं जीत दर्ज की, वहीं दिल्ली को दूसरी ही हार मिली। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लिए। बटलर ने शेरफन रदरफोर्ड के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप भी की।

छठी बार इस सीजन में लगा स्लोओवर के लिए जुर्माना IPL 2025 सीजन में स्लोओवर के लिए छठी बार जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान रॉयल्स पर दो बार, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाटइंस पर एक-एक बार जुर्माना लगाया जा चुका है।

इस सीजन में स्लोओवर के लिए मैच बैन हटा लिया गया है IPL ने इस सीजन से बार-बार ओवर-रेट अपराधों के लिए खिलाड़ियों पर प्रतिबंध हटा दिया है और इन-गेम पेनल्टी के अलावा केवल डिमेरिट अंक और जुर्माना लगाया जाएगा।

________________

स्पाेर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL मैच एनालिसिस बेहतरीन डेथ बॉलिंग से जीता लखनऊ:राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया; आवेश ने 3 विकेट लिए

लखनऊ सुपरजायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को IPL के रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हरा दिया। आवेश खान ने 20वें ओवर में 9 रन डिफेंड किए ओर लखनऊ को जीत दिलाई। आवेश ने 3 विकेट लिए। ऐडन मार्करम और आयुष बडोनी दोनों ने फिफ्टी लगाई। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…