पूज्य गुरुदेव श्री जिनेशमुनि जी महाराज साहब से श्री गुलाब चंद जी कटारिया जैन ने की श्रद्धापूर्ण मुलाकात

16 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Chandigarh Desk: पूज्य गुरुदेव श्री जिनेशमुनि जी महाराज साहब की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, महामहिम गुलाब चंद कटारिया ने की मुलाकात                                                                       

जपयोगी, तपयोगी, परम श्रद्धेय पूज्य गुरुदेव श्री जिनेशमुनि जी महाराज साहब का स्वास्थ्य पिछले 3-4 दिनों से ठीक नहीं चल रहा था। स्वास्थ्य में गिरावट के चलते उन्हें खरड़ से मोहाली स्थित हसरत मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आज सायंकाल पंजाब राज्य एवं चंडीगढ़ के प्रशासक, महामहिम श्री गुलाब चंद जी कटारिया जैन चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल पहुंचे और गुरुदेव जी का हालचाल जाना। उन्होंने लगभग 20 मिनट तक गुरुदेव जी के सान्निध्य में समय व्यतीत किया तथा मंगल पाठ का श्रवण कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात वे राजभवन के लिए प्रस्थान कर गए।

इस अवसर पर कई गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमल जैन, हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर, मोहाली श्री संघ के प्रधान अशोक जैन, सुरेश जैन, गोपाल जी, आर.के. जैन, आनंद जैन, रायकोट के बाबाजी भूषण कुमार गर्ग, नीरज वर्मा, मुबारिकपुर से विपन शर्मा (हैप्पी) एवं डॉ. कपूर, जो गुरुदेव जी की चिकित्सा देखरेख कर रहे हैं — सभी उपस्थित रहे।

सभी श्रद्धालुओं ने गुरुदेव जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की।