Shimla Mal Road traffic violation police two behaviors | शिमला पुलिस का एक नियम, दो व्यवहार: नो एंट्री में आम आदमी पर 20 हजार जुर्माना; विधायक को सिर्फ 1500 रुपए का चालान – Shimla News

टूटू क्षेत्र में नो एंट्री जोन में जाने पर पुलिस ने बाइक सवार का 20 हजार रुपए का काटा चालान।

शिमला में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस के दोहरे मापदंड सामने आए हैं। टूटू क्षेत्र में नो एंट्री जोन में बाइक ले जाने पर एक आम नागरिक का 20 हजार रुपए का चालान काटा गया। जबकि कुछ दिन पहले एक विधायक की गाड़ी के माल रोड पर नियम तोड़ने पर महज 1500 र

.

घटना बुधवार सुबह 8:15 बजे की है। टूटू से पावर हाउस की ओर जाते समय एक बाइक सवार को पुलिस ने पकड़ा लिया। इस मार्ग पर रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक एकतरफा यातायात व्यवस्था है। वाहन केवल पावर हाउस से टूटू की ओर जा सकते हैं, विपरीत दिशा में नहीं।

पुलिस ने नो एंट्री जोन में जाने पर बाइक सवार को 20 हजार रुपए का काटा चालान

पुलिस ने नो एंट्री जोन में जाने पर बाइक सवार को 20 हजार रुपए का काटा चालान

बाइक सवार पंकज ठाकुर ने बताया कि वह अपने घर जा रहा था। उन्होंने इतनी बड़ी राशि का चालान काटने को अनुचित बताया। यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। एक तरफ आम नागरिक से 20 हजार रुपए वसूले जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधि को मामूली चालान से छोड़ दिया जाता है।

DSP बोले- जानकारी नहीं

वहीं शिमला DSP ट्रैफिक संदीप ने बताया कि शिमला में रोजाना बहुत चालान होते है। उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला नहीं है।