Sewerage-Worker-Dies-In-Budhlada-Accident-Family-Demands-Compensation | मानसा में सीवरेज बोर्ड के कर्मचारी की मौत: 1 घायल, अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, परिजनों ने ‌विधायक कार्यालय घेरा, नौकरी की मांग – Mansa News

विधायक कार्यालय का घेराव करते परिजन।

बुढलाड़ा में सड़क हादसे में सीवरेज बोर्ड के कच्चे कर्मचारी शिंदा सिंह की मौत हो गई। एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पटियाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

मृतक के परिजनों और सीवरेज बोर्ड के कच्चे कर्मचारियों ने विधायक प्रिंसिपल बुधराम के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में गुरदेव सिंह, जगसीर सिंह, प्रमोद कुमार और अशोक कुमार शामिल थे।

परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि मृतक शिंदा सिंह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उन्होंने पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने कर्मचारी की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वे पंजाब सरकार को रिपोर्ट भेजेंगे, जिससे मृतक के परिवार को मदद मिल सके।