Home Punjabi Sangrur Patient Not Go Treatment Chandigarh Satellite Center PGI Doctor Consultation |...

Sangrur Patient Not Go Treatment Chandigarh Satellite Center PGI Doctor Consultation | संगरूर में मिलेगी अब PGI डॉक्टरों की सुविधा: मरीजों को नहीं काटने पड़ेंगे चंडीगढ़ की चक्कर; हरियाणा में चल रही टेली हेल्थ सेवा – Chandigarh News

पंजाब के मरीजों को अब पीजीआई चंडीगढ़ तक लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। पीजीआई के टेलीमेडिसिन विभाग ने एक नई योजना तैयार की है, जिसके तहत संगरूर सैटेलाइट सेंटर में आने वाले मरीजों को चंडीगढ़ के डॉक्टरों से सीधे परामर्श की सुविधा दी जाएगी। यह परामर्श वी

.

वीडियो कॉल के जरिए जुड़ेंगे

टेलीमेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रोफेसर बिमान सैकिया ने जानकारी दी कि संगरूर सैंटर के लिए दो मॉडल प्रस्तावित किए गए हैं। पहला, पीजीआई के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों से सीधे वीडियो कॉल के ज़रिए जुड़ेंगे। दूसरा, संगरूर के डॉक्टर मरीजों की स्थिति के अनुसार पी.जी.आई. के विशेषज्ञों से सलाह लेंगे। अब यह तय करना संगरूर के डॉक्टरों पर निर्भर करेगा कि वे किस मॉडल को अपनाना चाहते हैं।

पीजीआई में हर साल ओपीडी में लाखों मरीज इलाज के लिए आते हैं। वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब से 10 लाख से अधिक मरीजों ने पी.जी.आई. की ओपीडी में इलाज करवाया। इसके बाद हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल का नंबर आता है। लगातार बढ़ते मरीजों के दबाव को कम करने के लिए पी.जी.आई. अलग-अलग राज्यों में सैटेलाइट सैंटर और नई सुविधाएं शुरू कर रहा है।

हरियाणा में पहले से दे रहे टैली हैल्थ सेवाएं

टेलीमेडिसिन विभाग ने इससे पहले हरियाणा के कई इलाकों में टैली कंसलटेशन सेवाएं शुरू की थीं। अब पंजाब के संगरूर में यह सुविधा शुरू होने जा रही है। इस योजना के जरिए मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा और उन्हें पी.जी.आई. आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे मरीजों को मानसिक और आर्थिक राहत मिलेगी।

पी.जी.आई. संगरूर सैटेलाइट सैंटर का उद्घाटन फरवरी 2023 में किया गया था। कम समय में ही इस सैंटर की ओपीडी संख्या 500 से 600 के बीच पहुंच गई है। हाल ही में क्लीनिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की शुरुआत भी की गई है। सैंटर का उद्देश्य पी.जी.आई. चंडीगढ़ के बोझ को कम करना और स्थानीय स्तर पर मरीजों को इलाज मुहैया कराना है।