![]()
ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल विजिलेंस की गिरफ्त में।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटियाला के रीजनल डिप्टी डायरेक्टर ने संगरूर के लोकल फंड ऑडिट ऑफिस में तैनात ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल को गिरफ्तार किया है। बांसल पर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।
.
इस मामले में संगरूर जिले के मूनक ब्लॉक के बीडीपीओ ऑफिस में तैनात पंचायत सचिव पृथ्वी सिंह को पहले ही रिश्वत लेते हुए पकड़ा जा चुका है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, मूनक के गांव महां सिंह वाला के एक निवासी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि पंचायत सचिव ने पंचायत के विकास कार्यों का ऑडिट करने के लिए 20 हजार रुपए की मांग की थी। पंचायत सचिव ने यह भी कहा था कि यह राशि ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल के साथ साझा की जाएगी। विजिलेंस ब्यूरो ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद से दविंदर बांसल अपनी गिरफ्तारी से बचता रहा। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।












