03 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: संदीप रेड्डी वांगा ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ को कहा मास्टरपीस, ऋषभ शेट्टी ने दिया प्यार भरा जवाब
साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, मनोरंजन जगत के बड़े सितारे भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।
वांगा ने की जमकर तारीफ
शुक्रवार को मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा –
“कांतारा चैप्टर 1 एक मास्टरपीस है। भारतीय सिनेमा ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह एक सिनेमाई तूफान है – दिव्य और अडिग। ऋषभ शेट्टी ने सचमुच वन-मैन शो पेश किया है।”
साथ ही उन्होंने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए अजनीश लोकनाथ को भी विशेष धन्यवाद दिया।
ऋषभ शेट्टी की प्रतिक्रिया
संदीप रेड्डी वांगा के इस पोस्ट पर ऋषभ शेट्टी ने जवाब देते हुए लिखा – “धन्यवाद भाई” और इसके साथ लाल दिल वाला इमोजी भी शेयर किया।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज़ के पहले ही दिन लगभग 60 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और उम्मीद है कि वीकेंड तक इसके कलेक्शन में और उछाल देखने को मिलेगा।













