भाजपा के मेयर रामअवतार वाल्मीकि।
हरियाणा के रोहतक जिले से नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर व 22 वार्डों के पार्षद आज पंचकुला में भव्य समारोह के अंदर शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सीएम नायब सैनी शामिल होंगे। वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक भी भाग लेंगे
।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम अवतार वाल्मीकि ने नगर निगम मेयर का चुनाव जीता है। राम अवतार वाल्मीकि ने कांग्रेस उम्मीदवार सूरजमल किलोई को 45 हजार के करीब वोटों से मात देकर जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा के 22 वार्डों में से 14 पार्षद जीते है, जबकि 6 निर्दलीय उम्मीदवार है। कांग्रेस के केवल 2 पार्षद ही जीते हैं।

भाजपा पार्षद कंचन खुराना।
पंचकुला में 11 बजे शुरू होगा समारोह मेयर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला में आयोजित किया जा रहा है, जो सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा। प्रदेश के जिन भी जिलों में नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद के निर्वाचित सदस्य है, उन सभी को समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। चाहे वह निर्दलीय हो या किसी पार्टी से संबंध रखता हो।

भाजपा पार्षद मुक्ता नागपाल।
इन वार्डों में जीते भाजपा के पार्षद नगर निगम के 22 वार्डों में चुनाव जीतने की बात करें तो भाजपा के 14 पार्षदों ने जीत हासिल की है। इनमें वार्ड एक से अक्षय, वार्ड दो से आशा लता, वार्ड 4 से रिंकू देवी, वार्ड 5 से सुरेश किराड़, वार्ड 6 से नीरा भटनागर, वार्ड 7 से कपिल नागपाल, वार्ड 12 से सुशील, वार्ड 14 से कंचन खुराना, वार्ड 15 से अनिता मिगलानी, वार्ड 16 से मुक्ता नागपाल, वार्ड 17 से डिंपल जैन, वार्ड 18 से बेबी रानी, वार्ड 20 से प्रवीण कौशिक व वार्ड 21 से बिजेंद्र सिंह शामिल है।

भाजपा पार्षद डिंपल जैन।
निर्दलीय उम्मीदवारों में ये लोग शामिल नगर निगम के 22 वार्डों में से 6 वार्डों में निर्दलीय व 2 में कांग्रेस उम्मीदवार जीते है। निर्दलीयों में वार्ड 3 से ज्योति, वार्ड 8 से अंजू सैनी, वार्ड 9 से बिजेंद्र हुड्डा, वार्ड 10 से मनीषा, वार्ड 13 से कृष्णा, वार्ड 22 से सुमन शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवारों में वार्ड 11 से परीक्षित देशवाल व वार्ड 19 से विजय कुमार गोयल शामिल है।











