Rohtak DLF Colony Road accident Arya Nagar Police Station Jaspreet Singh Haryana | रोहतक में स्कूटी में कार ने मारी टक्कर: युवक घायल, 2 गाड़ियों से भी टकराई, ड्राइवर को किया गिरफ्तार – Rohtak News

रोहतक में स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारते हुए कार का सीसीटीवी।

रोहतक शहर में डीएलएफ कॉलोनी निवासी युवक को देर रात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोग एकत्रित हो गए और घायल को इलाज के लिए पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। घायल की शिकायत पर प

हादसे में घायल जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह देर रात स्कूटी पर डीएलएफ कॉलोनी की 60 फुट चौड़ी सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वैगनआर गाड़ी आई और उसे सीधी टक्कर मार दी। हादसे में उसे काफी चोट लगी है, जिसके कारण पीजीआई में इलाज चल रहा है।

हादसे के दौरान स्कूटी को टक्कर मारते हुए कार का सीसीटीवी फुटेज।

हादसे के दौरान स्कूटी को टक्कर मारते हुए कार का सीसीटीवी फुटेज।

पहले एक गाड़ी से टकराई थी कार घायल जसप्रीत सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी को टक्कर मारी, जिसके बाद कार बेकाबू होकर उसकी स्कूटी में सीधी टक्कर मारते हुए आगे निकली और एक अन्य गाड़ी टाटा पंच को टक्कर मारी। लोगों ने हादसे के दौरान ही कार ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

हादसे में जसप्रीत को लगी गहरी चोट घायल जसप्रीत ने बताया कि सड़क हादसे के दौरान उसे चार जगह चोट लगी है। जिसमें सभी जगह हड्डी में चोट आई है। घायल ने पीजीआई में एमएलआर कटवाई और आर्य नगर पुलिस को शिकायत दी है। आरोपी कार ड्राइवर नशे की हालत में था। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

स्कूटी को टक्कर मारने वाला कार ड्राइवर।

स्कूटी को टक्कर मारने वाला कार ड्राइवर।

पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ आर्य नगर थाने के जांच अधिकारी एसआई कुलदीप ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर गई और आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में घायल जसप्रीत और क्षतिग्रस्त हुई कार के मालिकों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।