Rohtak CIA Illegal Weapon Arrest | Police Investigation | रोहतक में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार: तलाशी में देसी पिस्तौल बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड – meham News

रोहतक में पुलिस की सीआईए-2 टीम ने भैराण गांव के एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान बलराज के रूप में हुई है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए-2 स्टाफ के प्रभारी उप-निरीक्षक सतीश कुमार के अनुसार, यह कार्रवाई मुख्य सिपाही हरिश के नेतृत्व में की गई।

दिल्ली बाईपास के पास से पकड़ा

टीम रोहतक-झज्जर रोड पर कन्हेली पुल के पास गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली बाईपास के पास से संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार मिला। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।