Home Hindi Rinku Singh के पिता का निधन, टी20 वर्ल्ड कप के बीच दुखद...

Rinku Singh के पिता का निधन, टी20 वर्ल्ड कप के बीच दुखद खबर

27 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज Rinku Singh के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

रिंकू 23 फरवरी को टीम के साथ चेन्नई पहुंचे थे, जहां उन्हें पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। इसके बाद वह तुरंत घर रवाना हो गए। उनके पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मैकेनिकल वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

पिता से मुलाकात के बाद रिंकू ने टीम से दोबारा जुड़ने का फैसला लिया था और जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम के साथ शामिल हो गए थे। हालांकि वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे और अतिरिक्त फील्डर के रूप में मैदान पर उतरे थे। अब इस दुखद घटना के बाद उनके टूर्नामेंट में आगे खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

रिंकू के पिता अलीगढ़ में गैस एजेंसी में सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया। रिंकू की सफलता के बाद भी उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा।