Rewari-youth-clashes-with-police-over-firecracker-incident-update | रेवाड़ी में बुलेट से पटाखे फोड़ने पर विवाद: युवक ने की पुलिसकर्मी से हाथापाई, तबादला कराने की दी धमकी – Bawal News

पुलिस चौकी भाड़ावास गेट, जिला रेवाड़ी।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक युवक और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। सिटी थाना के भाड़ा वास गेट चौकी क्षेत्र में यह घटना हुई। सिपाही अंकित और होमगार्ड करण सिंह राइडर ड्यूटी पर थे। रात करीब सवा 10 बजे सर्कुलर रोड पर चर्च के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल स

पुलिस ने बाइक जब्त कर काटा चालान

जब पुलिस ने जयंत को रोका, तो वह गुस्से में आ गया। उसने सिपाही अंकित से हाथापाई की। पुलिस को नौकरी सिखाने की धमकी भी दी। पुलिस ने जयंत को पकड़कर उसकी बाइक जब्त कर ली और चालान किया। कुछ समय बाद जयंत एक महिला के साथ स्कूटी पर वापस आया। उसने फिर पुलिसकर्मियों को तबादला कराने की धमकी दी और गाली-गलौज भी की।

केस दर्ज कर जांच की शुरू

होमगार्ड करण सिंह ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। सिपाही अंकित की शिकायत पर पुलिस ने जयंत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उस पर ड्यूटी में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप है, मामले की जांच जारी है।