मसानी बैराज पर निरीक्षण करते जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त मोहम्मद शाइन।
हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त मोहम्मद शाइन ने बुधवार को मसानी बैराज का दौरा किया। उन्होंने कालूवास स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
।
फसलों के लिए करें ऑप्शनल व्यवस्था
उन्होंने कहा कि खेतों में गंदे पानी के ठहराव को रोकने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरफ्लो पानी की निकासी को सही तरीके से करने पर जोर दिया। किसानों की फसलों को नुकसान से बचाने के लिए ऑप्शनल व्यवस्था करने को कहा। आयुक्त ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने के आदेश दिए। मौजूदा 6.5 एमएलडी से बढ़ाकर 10 एमएलडी करने की योजना है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते आयुक्त।
बारिश से पहले प्लांट को पूरी क्षमता पर लाना जरूरी
उन्होंने कहा कि बरसात से पहले प्लांट को पूरी क्षमता पर लाना जरूरी है। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर प्रदीप पूनिया, एसई सतीश राठी, सिंचाई विभाग के एसई ए.के. रघुवंशी मौजूद थे। रेवाड़ी, बावल और कोसली के कार्यकारी अभियंता भी निरीक्षण में शामिल रहे।












