बनीपुर और कसौला चौक पर झुग्गियों की तलाशी लेते कमांडो।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कसौला थाना पुलिस ने शनिवार को डॉग स्क्वायड और कमांडो के साथ बनीपुर और कसौला चौक पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे बाहरी श्रमिकों के पहचान पत्र और वाहनों के कागजात जांचे।
।
आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि यह अभियान सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाया गया। एसपी डॉ. मयंक गुप्ता के निर्देश पर पुलिस टीमें संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। अभियान के दौरान कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जांच करती डॉग स्क्वायड टीम।
एसपी ने दी चेतावनी
एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने जनता से अपील की है कि यदि कोई नशीला पदार्थ बेचता है या कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत थाने या डायल 112 पर दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।











