09 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों काफी चर्चा में है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज किया गया, जिसके बाद इसके ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
फिल्म के पहले पार्ट धुरंधर को थिएट्रिकल रन के बाद Netflix पर रिलीज किया गया था। हालांकि इस बार मेकर्स ने ओटीटी पार्टनर बदल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 का डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर JioHotstar है। ट्रेलर के आखिर में भी जियो हॉटस्टार का नाम दिखाया गया है, जिससे साफ हो गया है कि फिल्म थिएटर रिलीज के बाद इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।
मेकर्स इससे पहले जारी किए गए टीजर में भी नए ओटीटी पार्टनर का संकेत दे चुके थे। हालांकि फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। आमतौर पर फिल्में थिएटर में रिलीज होने के 45 से 60 दिनों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आती हैं।
फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में धुरंधर 2 से भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है।













