‘Ramayan’ के सेट से लीक नहीं हुई Ranbir Kapoor-Sai Pallavi की तस्वीर, सामने आया वायरल फोटो का सच

11 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें Ranbir Kapoor भगवान राम और Sai Pallavi माता सीता के रूप में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को आने वाली फिल्म Ramayan के सेट से लीक हुई तस्वीर बताया जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि यह दावा गलत है।

दरअसल, यह तस्वीर फिल्म के सेट की नहीं है बल्कि एक पुराने टीवी शो की फोटो का एडिटेड वर्जन है। टीवी अभिनेता Ashish Sharma ने खुद इस वायरल फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह तस्वीर उनके शो Siya Ke Ram (2015-16) के एक सीन से ली गई है, जिसमें उन्होंने भगवान राम की भूमिका निभाई थी। इस तस्वीर को एडिट कर रणबीर कपूर और साई पल्लवी के चेहरे जोड़े गए और सोशल मीडिया पर फिल्म का लीक बताया गया।

वायरल फोटो में रणबीर को सोने का मुकुट और आभूषण पहने दिखाया गया है, जबकि साई पल्लवी दुल्हन जैसे गहनों में नजर आ रही हैं। हालांकि कई यूजर्स ने भी सवाल उठाया कि फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीरें आमतौर पर इतनी साफ और हाई-क्वालिटी नहीं होतीं। बाद में एआई टूल्स से जांच में भी पता चला कि यह फेस-स्वैप एडिटिंग के जरिए बनाई गई इमेज है।

बता दें कि निर्देशक Nitesh Tiwari की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को निर्माता Namit Malhotra तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म बड़े बजट में बन रही है और इसके दूसरे भाग की शूटिंग भी जारी है। वहीं रणबीर कपूर की दूसरी बड़ी फिल्म Love & War भी चर्चा में है, जिसे Sanjay Leela Bhansali निर्देशित कर रहे हैं।