Home Hindi उज्बेकिस्तान में राघव चड्ढा ने रखा भारत का डिजिटल मॉडल, बोले- तकनीक...

उज्बेकिस्तान में राघव चड्ढा ने रखा भारत का डिजिटल मॉडल, बोले- तकनीक का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी

September 07,2026 Fact Recorder

National Desk:  उज्बेकिस्तान में आयोजित 12वीं IPU कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने डिजिटल एक्सेस और अधिकारों को लेकर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने भारत के डिजिटल मॉडल और UPI को समावेशी तकनीक की मिसाल बताया।

राघव चड्ढा ने कहा कि डिजिटल युग की असली सफलता सिर्फ तकनीक के विकास में नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने में है कि उसका लाभ समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने डिजिटल पहुंच, सुरक्षा और समान अवसर को भी महत्वपूर्ण बताया।