Punjabi Sufi Singer BJP EX MP Hans Raj Hans Wife Passes Away | Singer Babbu Maan reached jalandhar to express grief | Punjab | Jalandhar | BJP Punjab | जालंधर में हंसराज के घर पहुंचे पंजाबी सिंगर बब्बू मान: पत्नी के निधन पर दुख जताया, ह्रदय की बीमारी के चलते हुआ था देहांत – Jalandhar News

हंस राज हंस के घर पहुंचे बब्बू मान बातचीत करते हुए।

जालंधर से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध सूफी गायक और भाजपा के पूर्व सांसद हंसराज हंस की दिवंगत पत्नी रेशम कौर बीते दिनों निधन हो गया था। आज उनके परिवार से खुद साझा करने के लिए पंजाबी गायक बब्बू मान जालंधर पहुंचे और हंस राज हंस के साथ मिलकर दुख साझा किया।

.

आज से करीब पांच दिन पहले ही रेशम कौर के लिए अंतिम अरदास की गई। बीते दिनों पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी परिवार से मिलने के लिए जालंधर पहुंचे थे। अंतिम विदाई में श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के सीएम भगवंत सिंह मान, पंजाबी कलाकार बिन्नू ढिल्लों, जी खान, केएस मक्खन, कौर बी, सतिंदर सत्ती, अमर नूरी, हैप्पी संघा, गुरप्रीत सिंह घुग्गी सहित अन्य कलाकार पहुंचे थे।

हंसराज हंस के साथ उनकी पत्नी रेशम कौर और बेटे युवराज सिंह।

हंसराज हंस के साथ उनकी पत्नी रेशम कौर और बेटे युवराज सिंह।

हृदय संबंधी बीमारी के चलते निधन

जानकारी के अनुसार, हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। कुछ समय से वह जालंधर के टैगोर अस्पताल में भर्ती थीं। हाल ही में बीमारी के चलते उनके स्टंट भी डाला गया था। इसके बाद भी उन्हें कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था। अब 62 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है।

दिल्ली पश्चिम से BJP के सांसद थे हंसराज हंस

पंजाबी सूफी गायक हंसराज हंस मूल रूप से जालंधर के गांव शफीपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 1962 में हुआ था। पंजाब के सूफी गायकों में हंसराज हंस अपने समय पर पहले नंबर पर थे। वह पाकिस्तान के सबसे बड़े गायक हुए नुसरत फतेह अली खान के साथ भी गाना गा चुके हैं।

अकाली दल से सियासत की, कांग्रेस से जुड़े, अब BJP में

हंसराज हंस ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सदस्य के रूप में की थी। जालंधर से 2009 का लोकसभा चुनाव लड़े थे, जिसमें वह हार गए। इसके बाद वह कांग्रेस के साथ जुड़ गए थे, जहां उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला। इसके बाद वह BJP में शामिल हुए।