पंजाबी सिंगर जवंदा की फिल्म रिलीज करने का फैसला, सिद्धू मूसेवाला की तरह परिवार ने उठाया कदम

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की फिल्म ‘यमला’ जल्द होगी रिलीज, परिवार ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी         

03 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की फिल्म ‘यमला’ जल्द होगी रिलीज, परिवार ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी                                                                                                  पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी अधूरी फिल्म ‘यमला’ को रिलीज करने की तैयारी शुरू हो गई है। सिंगर के परिवार ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फिल्म से जुड़ी जानकारी दी है।

पोस्ट में परिवार ने लिखा, “एक फनकार इस दुनिया को अलविदा कह जाता है, लेकिन उसकी कला हमेशा जीवित रहती है। हम उस ‘यमले’ को उसकी कला के माध्यम से हमेशा जीवित रखेंगे। जल्दी ही ये ‘यमला’ मूवी आपके सिनेमा घरों में मिलेगी।”

फिल्म की शूटिंग साल 2019 में पूरी हुई थी, और बताया जा रहा है कि राजवीर ने फिल्म के डायरेक्टर को इस प्रोजेक्ट को लेकर आखिरी बार मैसेज भी भेजा था।

गौरतलब है कि 27 सितंबर 2025 को राजवीर जवंदा की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर के पास दो सांडों की लड़ाई से बचने की कोशिश में बाइक फिसल जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। करीब 11 दिन तक मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती रहने के बाद, उन्होंने 12वें दिन 35 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली

राजवीर जवंदा के प्रशंसकों के लिए यह फिल्म उनकी यादों को ताजा करेगी, ठीक वैसे ही जैसे सिद्धू मूसेवाला की मरणोपरांत फिल्म रिलीज की गई थी।