Home Punjabi Punjab Weather Update; No Alert Today Rain Expected | Chandigarh | पंजाब...

Punjab Weather Update; No Alert Today Rain Expected | Chandigarh | पंजाब में बारिश व तूफान का अलर्ट: मौसम में बदलाव से पारा गिरा, कल से बढ़ेगा तापमान, बठिंडा में सबसे ज्यादा 43 डिग्री – Amritsar News

पंजाब के कई इलाकों में धूप खिलने व बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

पंजाब में मौसम विभाग ने बारिश व तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस अनुसार आज गुरुवार संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

.

इसके साथ ही कई जिलों में दो दिन की बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट आई है। जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है और तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पंजाब में आज बारिश या तूफान को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

लेकिन, आज भी बारिश के आसार हैं। पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। लेकिन अब आने वाले दिनों में इसमें धीरे-धीरे फिर से बढ़ोतरी होगी। वहीं, इस दौरान लू चलने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट।

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट।

कुछ इलाकों में आज हो सकती है बारिश

बीते दो दिन पंजाब में अधिकतर जिलों में बारिश हुई। आज पंजाब के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश के साथ सटे जिलों में आज बारिश हो सकती है।

पंजाब के शहरों का तापमान।

पंजाब के शहरों का तापमान।

पंजाब के शहरों में आज का मौसम

अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा।

जालंधर- आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा।

लुधियाना- न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी, बारिश के भी आसार बन रहे हैं। । तापमान 21 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा।

पटियाला- न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी, बारिश के भी आसार बन रहे हैं। । तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच बना रहेगा।

मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। बारिश के भी आसार बन रहे हैं। तापमान 23 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।