Punjab Weather Update ; City Temperature Rain Alert | Amritsar Jalandhar Ludhiana | पंजाब के 6 जिलों का तापमान 30°C के पार: सामान्य से 2.5°C अधिक, बारिश की संभावनाएं नहीं; बठिंडा सबसे गर्म शहर – Amritsar News

पंजाब में आज धूप खिलेगी और तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार को औसत अधिकतम तापमान में 0.6°C की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे राज्य में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से 2.5°C अधिक रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा में इस सीजन का अब तक का सबसे अध

.

बीतें दिनों पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव था। जिसके चलते मौसम विभाग ने दो दिन बारिश को लेकर यलो अलर्ट दिया गया था, लेकिन ना ही बारिश हुई और ना ही गर्मी से राहत मिलती दिख रही है।

राज्य के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • अमृतसर: 28.7°C
  • लुधियाना: 31.1°C
  • पठानकोट: 30.6°C
  • पटियाला: 31.6°C
  • फरीदकोट: 30.5°C
  • गुरदासपुर: 29°C
  • होशियारपुर: 30.3°C
  • जालंधर: 28.8°C
  • रोपड़- 30.1°C
पंजाब के शहरों का तापमान।

पंजाब के शहरों का तापमान।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिससे बारिश की संभावना भी नहीं है। अगले कुछ दिनों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है। खासकर दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस किया जाएगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और अगले सप्ताह तक यह कई स्थानों पर 34°C से 36°C तक पहुंच सकता है। राज्य के किसानों और आम जनता को तेज धूप और बढ़ती गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पंजाब के शहरों में मौसम का अनुमान

अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 14 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 12 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 14 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- हल्के बादल छाने का अनुमान है, धूप खिलेगी। तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 14 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 16 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।