Punjab Weather Update ; Alert Regarding Rain Temperature Rise | Amritsar Jalandhar Ludhiana | पंजाब में आज भी बारिश को लेकर अलर्ट: 40 किमी की रफ्तार से बह सकती हैं हवाएं; सामान्य से 2.8 डिग्री अभी भी गर्म राज्य – Amritsar News

पंजाब में आज भी बारिश व तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में आज शनिवार भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में 40 किमी की रफ्तार से हवाएं बह सकती हैं। शुक्रवार पंजाब के कुछ जिलों में बारिश भी हुई, लेकिन इसके बावजूद राज्य के तापमान में बढ़ौतरी जारी है। राज्य का औसतन

.

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौजूदा औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है, जिससे गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे पंजाब में सबसे अधिक रहा। इसके बाद लुधियाना में 39.0 डिग्री, पटियाला में 38.8 डिग्री और मोगा के बुढ सिंह वाला स्टेशन पर 38.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब में मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट।

पंजाब में मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट।

मोगा में 4 एमएम बरसे बादल

पंजाब के अधिकतर जिलों में शुक्रवार तेज हवाएं चलीं। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। शुक्रवार को जारी ओरेंज अलर्ट के बीच मोगा में 4 एमएम, लुधियाना में 2 एमएम और फिरोजपुर में भी 2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

इसके बावजूद आज भी हिमाचल से सटे जिलों में बारिश व तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब के शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान।

पंजाब के शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान।

पंजाब के शहरों में आज का मौसम

अमृतसर- हल्के बादल छाने का अनुमान है। बारिश भी हो सकती है। तापमान 22 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- आसमान साफ रहेगा। धूप खिलेगी। तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। धूप खिलेगी। तापमान 22 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- हल्के बादल छाने का अनुमान है, धूप भी खिलेगी। तापमान 25 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- हल्के बादल छाने का अनुमान है। बारिश भी हो सकती है। तापमान 23 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।