Punjab Weather ; Temperature Rise Rain Expectation | Amritsar Jalandhar Ludhiana | पंजाब में टेंपरेचर 34 के पार: हिमाचल से सटे इलाकों में 2 दिन बारिश के आसार; आज 2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान – Amritsar News

पंजाब में आज धूप खिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।

पंजाब में गर्मी का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज भी आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी संभावित है। 24 घंटों तक तापमान में 2°C तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में हल्की राहत मिलती भी दिख रही है।

.

राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 0.3°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि यह सामान्य से 3.2°C अधिक है। बठिंडा में राज्य का सबसे अधिक तापमान 34.5°C दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, सोमवार राज्य के सभी जिलों का तापमान 30°C से अधिक दर्ज किया गया।

पंजाब के शहरों का तापमान।

पंजाब के शहरों का तापमान।

30°C से अधिक तापमान वाले प्रमुख शहर

  • अमृतसर: 30.7°C
  • लुधियाना: 31.6°C
  • पटियाला: 32.3°C
  • पठानकोट: 30.5°C
  • बठिंडा (एयरपोर्ट): 34.5°C
  • फतेहगढ़ साहिब: 30.4°C
  • फिरोज़पुर: 32.4°C
  • होशियारपुर: 30.5°C
  • मोहाली: 32.3°C
में दो दिन बारिश का अनुमान।

में दो दिन बारिश का अनुमान।

बुधवार से दो दिन बारिश के आसार

पंजाब में दो दिन बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार हिमाचल प्रदेश में दो दिन बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में दो दिन बारिश के आसार बने हुए हैं। अनुमान है कि हिमाचल में अगर अच्छी बारिश होती तो तो पंजाब में दो दिन बढ़ते तापमान में हल्की राहत मिल सकती है।

पंजाब के शहरों का आज का मौसम

अमृतसर- धूप खिलेगी, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान में बढ़ोतरी संभावित। तापमान 17 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- धूप खिलेगी, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान में बढ़ोतरी संभावित। तापमान 15 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- धूप खिलेगी, आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी संभावित। तापमान 15 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- धूप खिलेगी, आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी संभावित। तापमान 16 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- धूप खिलेगी, आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी संभावित। तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।