Punjab Weather ; Rise In Temperature Continue | Amritsar Jalandhar Ludhiana | पंजाब के तापमान में बढ़ौतरी जारी: सामान्य से 2 डिग्री अधिक गर्म राज्य; 48 घंटों में 5 डिग्री तक बढ़ सकती है गर्मी – Amritsar News

पंजाब में आज आसमान साफ रहेगा। इसी बीच अमृतसर में खिली धूप।

पंजाब में गर्मी बढ़ती जा रही है। पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 1.4°C की वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य में यह सामान्य से 2°C अधिक बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 34.6°C तक पहुंच गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान

.

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। कल तक 2 से 5 डिग्री तक तापमान में बढ़ौतरी का अनुमान है। बारिश के असार नहीं हैं। दिन में धूप तेज रहेगी और दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी।

पंजाब के शहरों का सोमवार का न्यूनतम व अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का सोमवार का न्यूनतम व अधिकतम तापमान।

इन शहरों में भी तापमान बढ़ा

मौसम रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है—

  • अमृतसर में 32.3°C, जो सामान्य से 1.8°C ज्यादा है।
  • लुधियाना में 31.8°C, जो सामान्य से 1.5°C अधिक रहा।
  • पटियाला में 31.7°C, जो सामान्य से 0.9°C अधिक दर्ज किया गया।
  • फतेहगढ़ साहिब में 31.8°C, जो सामान्य से 1.3°C ज्यादा रहा।
  • होशियारपुर में 30.5°C, जो सामान्य से 1.0°C अधिक दर्ज किया गया।
  • मोहाली में 31.8°C, जो सामान्य से 2.2°C ज्यादा रहा।

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 14 से 30 डिग्री के बीच बना रहा सकता है।

जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान 12 से 30 डिग्री के बीच बना रहा सकता है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान 14 से 34 डिग्री के बीच बना रहा सकता है।

पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान 16 से 33 डिग्री के बीच बना रहा सकता है।

मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान 10 से 32 डिग्री के बीच बना रहा सकता है।