आज पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान है।
पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ रही है। आज भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर रखा है और बीच-बीच में आज बादल छाए रहने का अनुमान है। बीते कल भी ऐसा ही मौसम रहा, इसके बावजूद राज्य में अधिकतम तापमान औसतन 0.9°C बढ़ा और यह सामान्य से 5.8°C अधिक दर्ज किया गया। र
.
मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आज बढ़ रही गर्मी से हल्की राहत दिखती मिल रही है। आज तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। हालांकि ये तापमान भी सामान्य से अधिक बना रहेगा। लेकिन तापमान में गिरावट से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग की तरफ से पंजाब में जारी यलो अलर्ट।
तीन जिलों में यलो अलर्ट
तापमान के आंकड़ों के अनुसार, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, फरीदकोट, गुरदासपुर और अन्य जिलों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। वहीं, आज पठानकोट, गुदासरपुर और होशियारपुर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अनुसार आज इन जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

पंजाब के शहरों का न्यूनतम व अधिकतम तापमान।
पंजाब के शहरों में मौसम
अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 17 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट होगी। तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 16 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 17 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ौतरी होगी। तापमान 19 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।











