Punjab Weather ; Average Temperature Fall Rain Gusty Wind Alert | Amritsar Jalandhar Ludhiana | पंजाब के औसतन तापमान में गिरावट दर्ज: आज बारिश व तूफान को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी; गर्मी से मिलेगी राहत – Amritsar News

पंजाब के 13 जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब के लोगों को बुधवार रात हुई बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट से राहत मिली है। ये राहत आने वाले कुछ दिन और जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब में बारिश व तूफान को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, शनिवार भ

.

हालिया मौसम आंकड़ों के अनुसार, राज्य में औसतन अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से 3.1°C अधिक बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया है, जहां 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा:

  • अमृतसर: 37.2°C (2.9°C अधिक सामान्य से)
  • लुधियाना: 38.9°C (3.1°C अधिक सामान्य से)
  • पटियाला: 39.8°C (4.1°C अधिक सामान्य से)
  • फतेहगढ़ साहिब: 38.9°C (4.0°C अधिक सामान्य से)
  • मोहाली: 38.4°C (4.3°C अधिक सामान्य से)
पंजाब में मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट।

पंजाब में मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट।

13 जिलों में अलर्ट जारी

पंजाब में आज बारिश व तूफान को लेकर 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इस अनुसार पंजाब के 8 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ और नवां शहर में बारिश व तूफान को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ 5 जिलों तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में बारिश व तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंजाब में 40 किमी रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

पंजाब के शहरों का तापमान।

पंजाब के शहरों का तापमान।

पंजाब के शहरों का मौसम

अमृतसर- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 21 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 19 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 21 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार हैं। तापमान 21 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।