Hindi English Punjabi

Punjab Temperature Rises ; Weather Report Heat Wave | Amritsar Jalandhar Ludhiana | 45 डिग्री के करीब पहुंचा पंजाब का पारा: बठिंडा सबसे गर्म शहर; आज 16 जिले लू की चपेट में, दो में बारिश का अलर्ट – Amritsar News

1

पंजाब के कई जिलों में आज धूप खिलेगी।

पंजाब में गर्मी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। इसी बीच आज पंजाब में हीटवेव (लू) को लेकर भी यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है और सामान्य से 4.5 डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया

.

मौसम विभाग के अनुसार जहां एक तरफ लू का अलर्ट राज्य में है, वहीं हिमाचल प्रदेश के साथ सटे दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में बारिश की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। यहां बारिश, तूफान के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। राज्य के अन्य जिलों में बारिश की कोई गतिविधि नहीं हुई है और आकाश साफ रहेगा। इससे हीटवेव की स्थिति और गंभीर हो गई है।

29 अप्रैल तक रहेगा लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक पंजाब के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया है।

26 अप्रैल: तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, एसएएस, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फाजिल्का, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा और मुक्तसर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

27-28 अप्रैल: हीटवेव चेतावनी पूरे मध्य पंजाब और दक्षिणी जिलों में जारी। पूरे राज्य में से पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और नवांशहर ही इससे बचे रहेंगे। अन्य पूरा पंजाब लू की चपेट में होगा।

29 अप्रैल: कुछ जिलों पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, नवांशहर, रूपनगर में राहत की उम्मीद, लेकिन मालवा में अभी भी हीटवेव जारी रहने की आशंका।

पंजाब के शहरों का तापमान।

पंजाब के शहरों का तापमान।

30 से फिर बदलेगा मौसम

अमृतसर – आसमान साफ रहेगा, सूरज चमकेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 18 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- आसमान साफ रहेगा, सूरज चमकेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, सूरज चमकेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 21 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- आसमान साफ रहेगा, सूरज चमकेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 21 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- आसमान साफ रहेगा, सूरज चमकेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 23 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।