Punjab Police Burst Hawala Network ; Ludhiana Constable Arrest | Amritsar | अमृतसर में नार्को-हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: रूरल पुलिस ने लुधियाना में तैनात कांस्टेबल समेत दो को पकड़ा; 46.91 लाख रुपए बरामद – Amritsar News

अमृतसर पुलिस की तरफ से जब्त हवाला राशी।

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार चल रही मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए लुधियाना में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी

.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क विदेश से संचालित हो रहा था। गिरफ्तार कांस्टेबल और उसका साथी अमेरिका में बैठे कुख्यात ड्रग तस्कर जोबन कालर और अमृतसर रूरल के गैंगस्टर गोपी चोगावां के संपर्क में थे। इन दोनों विदेश में बैठकर ड्रग्स और हवाला के जरिए फंडिंग का पूरा नेटवर्क चला रहे थे, जिसमें पंजाब के अंदर बैठे कुछ लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

46.91 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹46.91 लाख नकद हवाला राशि भी बरामद की है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने पुष्टि की है कि यह रकम दुबई के जरिए हवाला चैनल से भारत भेजी गई थी और इसका उपयोग ड्रग्स की खरीद-फरोख्त व नेटवर्क संचालन में किया जाना था।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में थाना छेहर्ता में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित करने के लिए जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पूरे तंत्र की जड़ तक पहुंचने के लिए वित्तीय लेन-देन की कड़ी से कड़ी जोड़ रहे हैं। हवाला धन की बरामदगी के साथ-साथ अन्य लिंक भी उजागर किए जा रहे हैं ताकि नशा तस्करी को समर्थन देने वाले पूरे इकोसिस्टम को खत्म किया जा सके।