Punjab Ludhiana West by-election Vote Verification Dispute News| Congress Leader Mamta Ashu Dispute AAP Workers News | लुधियाना में उप-चुनाव में वोट वेरिफिकेशन विवाद: सर्वे कर रहे लोगों को कांग्रेसियों ने पकड़ा;बोले-लोगों से पूछ रहे किसे डालते हो वोट – Ludhiana News

लुधियाना में हल्का पश्चमी में ममता आशु और अन्य कांग्रेसियों ने हल्के में बाहरी लोगों को रोका।

पंजाब के लुधियाना में जल्द उप-चुनाव की तारिख का ऐलान होने वाला है। चुनाव की तारिख नियत होने से पहले ही हल्का पश्चमी में छुटपुट विवाद होने शुरू हो गए है। ताजा मामला वार्ड नंबर 61 कृष्ण नगर से सामने आया है। इलाके में कुछ लोग गली मोहल्लों में घुम कर लोग

.

लोगों की निजी डिटेल सत्ता पक्ष कर रही इकट्ठी

कांग्रेसियों का आरोप है कि लोगों के घरों में घुस कर उनकी निजी डिटेल सत्ता पक्ष के लोग इकट्ठी कर रहे है। निगम चुनाव की तरह ही हल्का पश्चमी में इस बार कांग्रेसियों के वोटरों की वोट काटने की योजना बनाई जा रही है।

जानकारी देते हुए कांग्रेसी इंद्रजीत इंदी और ममता आशु ने कहा कि उनके वार्ड में कुछ लोग खुद को चेयरमेन बता कर लोगों की निजी जानकारियों हासिल कर रहे है। लोगों से पूछा जा रहा है कि उनके घर में कौन-कौन रहता है। उनके कितने बच्चे लुधियाना में रहते है या विदेश में रह रहे है। यहां तक की लोग किसे वोट करेंगे इस बारे भी पूछा जा रहा है।

इलाके के लोगों ने ही जानकारी दी और इस अवैध रूप से की जा रही वेरिफिकेशन का विरोध किया। सरकारी किसी भी कीमत पर चुनाव हारना नहीं चाहती इस कारण वह प्रशासनिक अधिकारियों का भी गलत इस्तेमाल करेगी। इंदी ने कहा कि इस मामले में पहले ही कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु ने डिप्टी कमिश्नर हिमांशू जैन को शिकायत दी हुई है लेकिन इस मामले में अभी तक प्रशासन कोई रोक नहीं लगा सका। इस तरह के मामले लगातार बढ़ने के कारण ही आज सोशल मीडिया पर लोगों के बीच ये मामला शेयर करना पड़ा।

ममता आशु बोली…

ममता आशु ने कहा कि बाहरी शहरों के लोग हल्का पश्चमी में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। समय रहते प्रशासन को इस तरह के लोगों पर काबू पाना चाहिए। हल्का पश्चमी के लोग इस बार बदलाव का मन बना चुके है। लोग सता पक्ष की बातों में उलझने वाले नहीं है।