घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे एसएचओ अमृतपाल सिंह ग्रेवाल।
पंजाब के लुधियाना में आज 30 फुटी रोड पर एक घर में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में धमाका हो गया। धमाके में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिस जगह पर धमाका हुआ उस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। एक थेले में ये धमाका हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही ह
.
30 फुटी रोड पर हुआ धमाका
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की 30 फुटी रोड पर चर्च वाली गली में एक घर में अचानक कोई धमाका हुआ है। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

धमाके के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी।
SHO ग्रेवाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की पहचान इंद्रजीत सिंह घुम्मन के रूप में हुई है। उसने कुछ दिन पहले ही इस मोहल्ले में मकान लिया था और आज मकान के अंदर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।
फोरेंसिक टीमें कर रही जांच
मौके पर लोगों ने बताया कि कि जब इंद्रजीत सिंह घुम्मन मकान के अंदर से एक थैला उठाकर बाहर गली में रख रहा था तो अचानक थैले में से धमाका हो गया। मौके पर फोरेंसिक टीमें बुलाकर उक्त मामले की जांच की जा रही है। घायल इंद्रजीत सिंह घुम्मन डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती है और खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।











