Punjab Ludhiana Sadhu Singh Dharamsot Wooing SC Voters News| Ludhiana Bharat Bhushan Ashu Meet Dharamsot Constituency West Bye Election News | लुधियाना SC वोटरों को लुभाने में जुटे धर्मसोत: बोले-गरीब लोग कांग्रेस के वोटर;2022 से अलग होंगे ये चुनाव – Ludhiana News

लुधियाना में हलका पश्चमी से कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु से मुलाकात करने पहुंचे साधु सिंह धर्मसोत मीडिया को जानकारी देते हुए।

पंजाब के लुधियाना में जल्द उप चुनाव होने जा रहे है। प्रत्येक पार्टी हर वर्ग को लुभाने में जुटी है। हलका पश्चमी में जवाहर नगर कैंप और नजदीकी इलाकों में बड़ी संख्या में SC समाज का वोट बैंक है। इस वोट बैंक को कांग्रेस के खाते में डालने के लिए अब पूर्व म

.

4 दिन पहले जमानत पर आए धर्मसोत

धर्मसोत 4 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए है। उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण आशु से मुलाकात की। धर्मसोत ने कहा कि आज की राजनीति अब चापलूसी की नहीं रही। जो काम करेगा हाईकमान उसी पर भरोसा जताता है।

आशु ऐसे नेता है जो सही को सही और गलत को गलत कहने का दम रखते है। धर्मसोत ने कहा कि SC समाज का वोटर हमेशा से कांग्रेस को वोट देता आया है। बेशक उनके घरों के बाहर कांग्रेस के झंडे या बूथ लगे या ना लेकिन वोट हमेशा कांग्रेस को ही डाली है।

2022 और अब के हालात में बहुत बदलाव

गरीब के हित में काम करने वाले एक मात्र पार्टी कांग्रेस है। 2022 में लोगों ने एक अलग से बदलाव करके देखा लेकिन लोगों को पता चल गया कि ये पार्टी तो अन्य पार्टियों के मुकाबला विकास में बहुत पीछे है। आज यदि हलका पश्चमी में अभी चुनाव हो जाए तो आशु विजयी है। आशु के करवाए विकास कार्य आज भी लुधियाना के लोग याद करते है।

मैं अब हमेशा लुधियाना चक्कर लगाता रहूंगा ताकि उप चुनाव में पार्टी की जीत हो। उधर, भारत भूषण आशु ने कहा कि जमानत पर आने के तुरंत बाद धर्मसोत उन्हें मिलने आए है यही एक सच्चे कांग्रेसी की पार्टी प्रति काम करने की इच्छा को दर्शाता है।