Punjab Ludhiana Ruckus Police Station VIDEO News| Ludhiana Kailash Police Chowki Ruckus Dispute 2 Injured News | लुधियाना में पुलिस चौकी में हंगामा,VIDEO: कालेज स्टूडेंट्स में हुई झड़प,मुलाजिमों के सामने हुई भिड़ंत, 2 घायल,पुलिस ने खदेड़े – Ludhiana News

पुलिस चौकी में झड़प के बाद एक पक्ष के युवक को कमरे से बाहर खींचता पुलिस कर्मी।

पंजाब के लुधियाना में आज आर्य कालेज के 2 स्टूडेंट्स के गुटों में किसी बात को लेकर झड़प हो गई। दोनों पक्ष थाना डिवीजन नंबर 8 के अधीन आती पुलिस चौकी कैलाश नगर में शिकायत दर्ज करवाने आए थे। तभी अचानक से पुलिस चौकी में जमकर हंगामा हो गया। पुलिस कर्मचारिय

.

गुस्सा में आए दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अटैक कर दिया। पुलिस चौकी अचानक से जंग का मैदान बन गई।

पुलिस के सामने गुत्थम-गुत्था हुए युवक

पुलिस कर्मचारियों के सामने युवक गुत्थम-गुत्था हो गए। युवक झड़प करते हुए पुलिस चौकी के बाहर निकले तो माहौल खराब होता देख तुरंत पुलिस कर्मचारियों ने भी हलका बल प्रयोग कर कुछ लोगों को खदेड़ा। झड़प में दो युवकों के घायल होने का समाचार है। घटना की पूरी वीडियो भी सामने आई है।

पुलिस चौकी के बाहर झड़प कर रहे युवकों को खदेड़ती पुलिस।

पुलिस चौकी के बाहर झड़प कर रहे युवकों को खदेड़ती पुलिस।

पुलिस चौकी के सीसीटीवी में भी कैद हुई घटना

पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी घटना कैद हो। पुलिस चौकी में हुई झड़प की घटना के बारे सीनियर अधिकारियों ने एसएचओ दविंदर शर्मा को मामले की गहनता से जांच करने के आदेश दिए। SHO दविंदर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले की संक्षिप्त में जानकारी देगी।

SHO दविंदर जानकारी देते हुए।

SHO दविंदर जानकारी देते हुए।