![]()
पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन से करीब 15 किलोमीटर दूर रेलवे स्टेशन फिल्लौर में नौसरबाज यात्रियों को शिकार बना रहे है। सरेआम लोगों को बातों में उलझा कर बदमाश लूट कर रहे है। ताजा मामला थाना दरेसी के अधीन इलाके का सामने आया है। यहां एक ससुर और दामाद के
.
पीड़ितों को गार्ड के डिब्बे में सीट दिलवाने का झांसा देकर उनका सामान लुटेरों ने गायब कर दिया है।
पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़ित दलीप कुमार ने कहा कि वह सुबह अपने दामाद के साथ बिहार जाने के लिए फिल्लौर रेलवे स्टेशन से अमरपाली एक्सप्रेस की टिकटें लेकर गाड़ी का इंतजार कर रहा थे।
3 बदमाशों ने की वारदात
तभी 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें लुधियाना रेलवे स्टेशन से गार्ड वाले डिब्बे में सीट दिलवाने का कहा। तीनों बदमाश उन्हें शिव पुरी रोड लेकर आए। जहां उन्होंने उसका सामान चैक करवाना का बहाना बनाया। तीनों बदमाशों ने उनके आधार कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, एक सैमसंग का मोबाइल और 39 हजार 700 रुपए की नकदी लेकर सामान की लिस्ट बनाकर।
मोहर लगाने का कहकर सामान लेकर गली में चले गए जो वापस नहीं लौटे। बदमाशों की उन्होंने काफी तलाश की लेकिन उनका कही कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परेशान होकर उन्होंने थाना दरेसी में लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ धारा 318(4),316(2),61(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।












