Punjab Ludhiana PAU CM Bhagwant Singh Mann Today Attend Farmers Meeting News| Ludhiana CM Meeting With Farmers News | लुधियाना में आज CM भगवंत सिंह मान: पीएयू में किसान मिलनी में करेंगे शिरकत;खेतीबाड़ी को लेकर होगी बैठक – Ludhiana News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज (शनिवार) पीएयू में आयोजित की जा रही किसान मिलनी में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री करीब सवा 12 बजे पीएयू पहुंचेगे। इसके बाद वह करीब 1 घंटा किसानों से मुलाकात करेंगे। नई फसलों और बीजों पर किसानों के साथ बातचीत करेंगे।

.

लाभार्थी किसानों को सीएम मान सम्मानित भी करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं को लेकर भी किसानों को जागरूक किया जाएगा। सीएम मान के आने से पहले ही पीएयू में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। मान दोपहर 2 बजे तक लुधियाना ही रुकेगे।