Punjab Ludhiana Newborn Fetus Found News| Ludhiana Newborn Fetus Case Update | लुधियाना में मिला नवजात का भ्रूण: सब्जी मंडी लगाने वाले ने देख मचाया शोर,पुलिस जांच में जुटी – Ludhiana News

पंजाब के लुधियाना में नवजात का भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। सब्जी मंडी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने कपड़े में लिपटा भ्रूण देख तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। आस-पास के इलाकों में भी पुलिस जांच कर रही है लेकिन भ्रूण फेंक कर गए व्यक्ति

.

कपड़ों में लिपटा था भ्रूण

थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को सब्जी विक्रेता प्रभजीत सिंह ने बताया कि वह कलसियां वाली गली में लगने वाली सब्जी मंडी में काम करता है। वह खाली प्लाट के नजदीक मंडी लगाने की अभी तैयारी कर रहे थे कि तभी उन्होंने ट्रांसफॉर्मर के नजदीक कपड़ों में लिपटा हुआ भ्रूण देखा।

पुलिस सीसीटीवी कैमरों से फूटेज ढूंढ रही

आस-पास को लोगों को भी उसने सूचित किया लेकिन भ्रूण किसने फेंका इस बारे पता नहीं चल सका। इलाके के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को ढूंढना शुरू किया है ताकि भ्रुण फेंकने आए व्यक्ति की पहचान हो सके। आस-पास के अस्पतालों में भी पुलिस नवजन्मे बच्चों के रिकार्ड चैक कर रही है। इस केस में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 94 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच ASI प्यारा सिंह कर रहे है।