लुधियाना में आज KMM की बैठक: दिलबाग बोले-किसान चुप बैठने वाले नहीं,अब बनाएगे अगली रणनीति – Ludhiana News

पंजाब में बेशक सरकार ने शंभू बार्डर और खीनौरी बार्डर से किसानों की ट्रालियां और तंबू उठा कर रास्ते खोल दिए है। लेकिन किसानों का केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार रोष जारी है। किसान आज भी अपनी उन्हीं मांगों पर डटे हुए है। आज लुधियाना के गुरुद्वा

.

3 घंटे चलेगी किसानों की बैठक

करीब 3 घंटे बैठक चलेगी जिसके बाद 1 बजे मीडिया से किसान नेता दिलबाग सिंह गिल और अन्य मुखातिब होंगे। प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि हमारा ग्रुप सरवन सिंह पंधेर के समर्थन का ग्रुप है। बेशक सरकार ने किसानों और मजदूरों के साथ धक्केशाही की है लेकिन किसान-मजदूर दबने वाले नहीं है। जालिम सरकारों के साथ कैसे लड़ाई लड़नी है आज उसकी अगली रणनीति बनाई जाएगी।