Hindi English Punjabi

Punjab Ludhiana Jagraon Police And Villagers Dispute News| Ludhiana Villages Protest Against Biogas Plaint News | लुधियाना में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने: बायो गैस फैक्ट्री बंद करवाने का विरोध,अधिकारियों ने टेंट-शैड उखाड़े,लाठीचार्ज भी किया – Ludhiana News

2

लुधियाना में गांव अखाड़ा में बायो गैस फैक्ट्रियों का विरोध करने वाले गांव के लोगों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।

पंजाब के लुधियाना में कस्बा जगराओं नजदीक गांव अखाड़ा में आज पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गए। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी प्रशासन ने तैनात किए है।

.

गांव में लग रही बायो गैस फैक्ट्रियों को बंद करवाने के लिए पिछले कई महीनों से प्रोटेस्ट किया जा रहा है। इसी धरने को खदेड़ने के लिए बीते दिन से जिला प्रशासन की योजना थी।

धरना दे रहे लोगों को बल पूर्वक खेतों से भगाते पुलिस कर्मी।

धरना दे रहे लोगों को बल पूर्वक खेतों से भगाते पुलिस कर्मी।

500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात

करीब 500 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने धरना दे रही महिलाओं को पुरुषों से धरना हटाने का आग्राह किया लेकिन पुलिस का विरोध होता देख पुलिस कर्मचारियों ने लाठीचार्ज किया। नारेबाजी कर रहे लोगों को खेतों से खदेड़ा गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा धरना दे रहे लोगों को रोकने के लिए बनाई मानव श्रृंखला।

पुलिस अधिकारियों द्वारा धरना दे रहे लोगों को रोकने के लिए बनाई मानव श्रृंखला।

प्रशासन ने कई किसान नेताओं को इस कार्रवाई से पहले ही डिटेन कर लिया था। पुलिस कर्मियों ने धरनाकारियों का शैड व टेंट आदि उखाड़ दिया। जिस कारण गांव के लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी रोष है।

किसान सुरजीत सिंह।

किसान सुरजीत सिंह।

हमारा 10 लाख का पुलिस ने किया नुकसान-किसान सुरजीत सिंह

किसान सुरजीत सिंह ने कहा कि हमारे काफी लोगों को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। अभी तक कुछ पता नहीं है कि डिटेन किए लोगों को कहा लेकर गए है। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया है। आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

गुरुद्वारा साहिब में भी अनाउसमेंट बंद करवा दी गई। गांव के सभी लोग इक्ट्ठे है किसी भी हालत में फैक्ट्री बनने नहीं दी जाएगी। आज पुलिस ने गांव के लोगों द्वारा लगाए गए टेंटों को उखाड़ दिया है। लोगों का करीब 10 लाख का सामान पुलिस ने ट्रकों में लोड कर लिया है। पिछले 1 साल से धरना चल रहा था। पूरा गांव आज सील किया हुआ है। पुलिस ने गांव के लोगों पर डंडे भी बरसाए है। पंजाब सरकार के खिलाफ लोगों में जमकर रोष है।