Punjab Ludhiana CM Bhagwant Mann And AAP Supremo Arvind Kejriwal Padyatra Against Drugs Today News| Punjab AAP Padyatra Against Drugs News Update | लुधियाना में सीएम भगवंत मान की पदयात्रा आज: केजरीवाल के साथ स्टूडेंट्स भी होगे शामिल, नशे के खिलाफ करेंगे जागरुक – Ludhiana News

लुधियाना के आरती चौक में बन रही स्टेज जहां से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे।

लुधियाना में आज (2 अप्रैल को) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व सीएम, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल नशे के खिलाफ पद यात्रा करेंगे। पदयात्रा में स्कूलों के छात्र और कालेज के छात्र भी शामिल होंगे। पदयात्रा 11 बजे आरती चौक से शु

.

पदयात्रा रुट पर करीब 1 हजार पुलिस मुलाजिम तैनात

जिला पुलिस प्रशासन द्वारा इस पदयात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। शहर में 1000 से अधिक पुलिस कर्मी सड़क पर तैनात रहेंगे। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को लेकर सीएम मान और केजरीवाल लोगों को भी संबोधित करेंगे। पद यात्रा के स्वागत के लिए आम आदमी पार्टी के वर्करों द्वारा भी विधानसभा हलका पश्चिम में तैयारियां की जा रही है।

करीब दोपहर 2 बजे तक सीएम मान और केजरीवाल लुधियाना में रुकेगा। इसके उपरांत वह वापस चंडीगढ़ चले जाएंगे। फिर 3 अप्रैल को मान और केजरीवाल ITI का दौरा करेंगे।