Punjab Ludhiana Car Hits Woman Accident Death News| Ludhiana Accident Elder Women News | लुधियाना में कार ने महिला को मारी टक्कर,मौत: 10 फूट दूर गिरी,सड़क पार करते समय हुआ हादसा,सिर पर लगी चोट – Ludhiana News

पंजाब के लुधियाना में एक कार ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को जबरदस्त टक्कर मारी। टक्कर के बाद करीब 10 फूट दूर महिला जा गिरी। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृतक महिला का नाम मुख्तयार कौर है। घटना के

.

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी देते हुए मृतक महिला के रिश्तेदार गुरदियाल सिंह ने कहा कि माता अय्याली चौक नजदीक सड़क पार कर रही थी कि तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक अपनी जगह सही आ रही थी। जिस कार से टक्कर हुई है उसका ड्राइवर खुद ही गाड़ी लेकर रुक गया था। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया था।

मुख्तयार कौर के शव को मोर्चरी में रखवाते परिजन।

मुख्तयार कौर के शव को मोर्चरी में रखवाते परिजन।

मृतक के बेटे हरप्रीत सिंह राजा ने कहा कि मुझे मेरे बेटे ने फोन कर सूचना दी कि दादी का एक्सीडेंट हो गया है। मां की आयु करीब 60 साल है। हादसा का मुख्य कारण क्या है यह अभी मुझे भी नहीं पता। फिलहाल इलाके पुलिस मामले की जांच कर रही है।