Punjab Ludhiana BJP Worker Protest Against Congress President MP Amrinder Singh Raja Warring News| Ludhiana BJP Posters MP Warring Missing News | लुधियाना सांसद राजा वड़िंग के लगे गुमशुदा के पोस्टर: भाजपा नेता बोले-दफ्तर और रिहायश का कुछ अता-पता नहीं; सीएम मान का सता रहा डर – Ludhiana News

लुधियाना में भाजपा वर्करों ने लगाए राजा वड़िंग लापता के पोस्टर।

पंजाब के लुधियाना में आज कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के गुमशुदा के पोस्टर लग गए है। यह पोस्टर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शहर में लगाए है। वड़िंग पर भाजपा वर्करों ने निशाना साधते हुए कहा कि वड़िंग अपनी करोड़ों की गाड़ी डि

.

भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता कपिल कत्याल ने कहा कि अभी 10 महीने ही हुए है लोगों ने राजा वड़िंग को चुनाव जितवाए है। लेकिन राजा वड़िंग से अब लोग सवाल कर रहे है कि उनका दफ्तर, उनकी रिहायश और उनका मोबाइल नंबर तक लोगों को पता नहीं।

सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के पोस्टर लगाते भाजपा वर्कर।

सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के पोस्टर लगाते भाजपा वर्कर।

आशु खुद कह चुके वड़िंग है ड्रामेबाज

कत्याल ने कहा कि खुद कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने एक सभा में राजा वड़िंग को ड्रामेबाज कहा था। कांग्रेस के वर्किंग प्रधान ने भी अब लोगों के बीच राजा वड़िंग को लेकर सच बोलना शुरू कर दिया है। राजा वड़िंग बताए कि लुधियाना में उन्होंने कितने विकास कार्य या उद्घाटन किए है। राजा वड़िंग मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से डरते है। क्योंकि वड़िंग ने पिछली सरकार में ऐसे काम किए है, जिस कारण उन्हें अब मुख्यमंत्री का डर सताने लगा है।